रामगढ़: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कैंप

रामगढ़: डॉक्टर सांत्वना शरण मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर रामगढ़ द्वारा रविवार को सोसो पंचायत में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना का 39 वां कैंप लगाया गया। गौरतलब हो कि 2016 के जून माह से लगातार कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। कैंप हर महीने की नौ तारीख को जिलों के विभिन्न पंचायतों में लगाया जा रहा है। इस बार 9 सितंबर को करमा पूजा है, इसलिए कैंप रविवार को आहूत किया जा रहा है। शिविर में 25 गर्भवती महिलाओं के अलावा दो अन्य महिलाओं को भी मुफ्त रक्त जांच, डॉक्टरी सलाह, मुफ्त दवाओं का वितरण, गर्भ संस्कार व गर्भावस्था में किये जाने वाले व्यायाम की जानकारी दी गई। स्तनपान एवं उचित खान पान के बारे में विस्तार से बताया गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More