करम जावा पर्व में लिया हिस्सा
चंदनकियारी: हमारे पूर्वजों ने जो संस्कृति, भाषा, कला हमें विरासत में दी है, उसे आने वाली पीढ़ी को देना हमारा कर्तव्य और दायित्व है। आज देश कितना भी आधुनिक क्यों न हो जाए लेकिन संस्कृति के बगैर हमारा अस्तित्व कुछ भी नहीं है। उक्त बातें शनिवार को प्रदेश के भू-राजस्व व खेलकूद व युवा मंत्री अमर बाउरी ने प्रखंड के बारपोखर गांव में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से आहूत करम जावा पर्व सह सह सम्मान समारोह में कही।
श्री बाउरी ने कही के हमारी संस्कृति हमारी धरोहर होने के साथ- साथ पहचान भी है। इसकी रक्षा के लिए हमें सामूहिक तौर पर प्रयास करना होगा, ताकि आनेवाली पीढ़ियों को इसका ज्ञान हो सके। कार्यक्रम में दूर-दराज से कई गांव के छोटे बच्चे एवं महिलाओं ने भाग लिया। करम जावा पर्व की मंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज यहां तीन पीढ़ी की बहने पर्व को मनाने पहुंची हैं। यहां माताएं भी हैं, उनकी बेटी भी हैं व बेटी की बेटी भी है। बाउरी ने कहा कि वह हमारी संस्कृति ही हैं, जो विश्व में हमें श्रेष्ठ बनाती हैं। मौके पर मुखिया सहित सैंकड़ों की तादात में ग्रामीण मौजूद थे।