उतार- चढ़ाव जीवन का हिस्सा: रघुवर

इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी
जमशेदपुर/रांची: चंद्रयान-2 अभियान के विक्रम लैंडर से चांद की सतह पर पहुंचने से कुछ ही मिनटों पहले संपर्क टूट जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश के वैज्ञानिकों का उत्साहबर्द्धन किया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है और एक न एक दिन आपको सफलता जरुर मिलेगी।
हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है।
कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती है: पीएम श्री @narendramodi pic.twitter.com/6RvQ5Ts1Bs
— Raghubar Das (@dasraghubar) September 7, 2019
मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह के करीब तक पहुंचाने में सफल रहने पर इसरो व उसके वैज्ञानिकों को उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि इसरो ने हमेशा देशवासियों को खुशियां मनाने का अवसर प्रदान किया है। सीएम ने ट्वीट किया, ‘उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है और आपको सफलता जरूर मिलेगी.’ उन्होंने कहा, ‘आपको भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। सीएम ने जमशेदपुर में कहा कि इसरो की टीम की मेहनत व उपलब्धियों पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। मिशन चंद्रयान का सफर प्रेरणादायी होने के साथ-साथ बेमिसाल भी है।


