रांची: क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस के लिये ट्रायल 15 सितंबर को

प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा स्कॉलरशिप
रांची: खेल मैनेजमेंट कंपनी स्पोर्टी वाईभ राज्य के सभी जिलों के अंडर -14 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर देगी । कंपनी खिलाड़ियों को क्रिकेट के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने हेतु क्रिकेट स्कॉलरशिप ट्रायल कराने जा रही है। कंपनी द्वारा आयोजित सेलेक्शन ट्रायल के उपरांत चयनित अंडर 14 खिलाड़ियों को क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस, रांची में प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा। यह सेलेक्शन ट्रायल 15 सितंबर को प्रातः 10 बजे से रांची स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल परिसर, बरियातू रोड में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है।
कंपनी के निदेशक सोनू सिंह ने बताया कि राज्य के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें छोटे उम्र से ही उच्च कोटि का प्रशिक्षण दिया जाए। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान एवं यूसुफ पठान की क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस का उद्देश्य भी उच्च कोटि के प्रशिक्षण एवं टेक्नोलॉजी आधारित अभ्यास के जरिये खिलाड़ियों को हुनरमंद बनाना है। कंपनी भी इसी कड़ी में प्रतिभाशाली अंडर 14 खिलाड़ियों को क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस के द्वारा प्रशिक्षित होने के लिए स्कॉलरशिप देगी।
स्कॉलरशिप ट्रायल के दौरान चयनित खिलाड़ियों के 50-100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दिए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की स्कॉलरशिप राशि सीधे- सीधे क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस प्रबंधन को दिया जाएगा।
इसके बाद चयनित खिलाड़ी क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस में पिच विजन टेक्नोलॉजी, लड लाइट, ग्रेग चौपल एवं कैमरन ट्रेडेल द्वारा तैयार ट्रेनिंग प्रारूप, उच्च स्तरीय संसाधनों एवं क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस के काबिल प्रशिक्षकों के सानिध्य में अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे। इस स्कॉलरशिप ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अंडर 14 खिलाड़ी 09931100398, 7909079964 पर संपर्क कर अपना निबंधन करा सकते है। इस ट्रायल के लिए निबंधन शुल्क प्रति खिलाड़ी 400 रुपये रखा गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More