कोडरमा: सांसद आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंची कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को मरकच्चो प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोकसभा का सत्र बिना व्यवधान के लंबे समय तक चला। 70 वर्षों बाद हमें 370 धारा हटने का गवाह बनने का मौका मिला। अब जम्मू -कश्मीर भी हमारे देश के तरह आजाद महसूस कर रहा है। विश्व के मानचित्र पर आज भारत सशक्त देश बन चुका है।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 2022 तक सभी लोगों का अपना छत होगा। इस बाबत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोशिशें जारी हैं। कहा कि सरकार आपके लिए चिंतित है और अब आपको भी जागरूक रहने की जरूरत है। अगर हम अपने बच्चों का भविष्य को बचाना चाहते हैं, तो जल संचयन करना और पेड़- पौधे लगाना जरूरी है। ऐसे में आप सभी से अपील करती हूं, कि सरकार की योजनाओं को पूरा करने में सहयोग दें। इससे पूर्व सांसद का बरियारडीह, डोंगोडीह, गुरहा, नावाडीह, दरदाही, बिचरिया, कारीपहाड़ी, उत्तरी पंचायत मरकच्चो के पंचायत भवन, जामु, दशारो में गाजे बाजे एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सांसद बिचरिया गांव में बिजली करंट लगने से हुई पारा शिक्षक मिथिलेश कुमार पंडित की मौत की घटना और बिचरिया तिलैया निवासी किशुन लोहार की पत्नी प्रमिला देवी की कुआं में डूबने से हुई मौत प्रकरण के बाबत उनके परिजनों से उनके आवास में मुलाकात की। उन्होंने उन्हें ढाढस बंधाया।
इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, मुखिया अशोक दास, प्रमुख सावित्री देवी, बीरेंद्र मेहता, मण्डल अध्यक्ष बिजय यादव समेत कई वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय यादव व मंच संचालन रविंद्र कुमार पांडेय ने किया। मौके पर जिप सदस्य कैलाश यादव, अंसार आलम, राजकुमार यादव, सकलदेव सिंह, मुखिया विजय सिंह , अशोक दास, रंजीत कुमार सिंह, शंभू सिंह ,रामचन्द्र यादव, नवीन सिंह, जनार्दन यादव, पोखराज गुप्ता, प्रकाश साहा, प्रयाग यादव, अवधेश सिंह, वासुदेव यादव, राजेंद्र यादव, महेंद्र पान्डेय, मुखिया मंजूर आलम, रामलाल यादव, मुखलाल कुशवाहा, सन्तोष सिंह, श्याम बिहारी यादव, देवीलाल यादव, उपेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, विकास यादव, रवि सिंह, मुकेश ठाकुर, मुकेश राम, कृष्णदेव यादव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।