रामगढ़: प्रदेश संगठन महासचिव बने पंकज

साहिबगंज में दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण में जुटे बंगाल से आए कारीगर।
रामगढ़: झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया है। जिसमें रामगढ़ के लोहार टोला निवासी पंकज कुमार सोनी के कार्यों को देखते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन महासचिव मनोनीत किया है। पंकज कुमार सोनी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिये गये दायित्व को मैं बखूबी निभाउंगा। इसके अलावे समाज के उत्थान के लिये कार्य करता रहूंगा।
युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन महासचिव बनने पर प्रदेश सहित पूरे जिले के स्वर्णकार व्यवसायियों एवं अन्य सामाजिक संस्था के लोगो ने बधाई दी। बधाई देने वालों में केंद्रीय सचिव त्रिभुवन प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जोहरी, रामगढ़ आभुषण व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अनिल प्रसाद, सचिव भूपेंद्र सर्राफ, दीपचंद प्रसाद,रविन्द्र वर्मा, कृष्ण कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, शंकर वर्मा, रितेश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, विकाश सिंह, नीरज वर्मा, राजेंद्र सोनी, धर्मेन्द्र साव भोपाली, काली साह, नरेश प्रसाद, सतीश सोनी, उदय रजक, मुकेश वर्मा, विकास सोनी, अनिल सोनी, कैलाश सोनी, टिंकू सोनी, उत्तम सोनी, रितेश सोनी, राजेश मधुकर, पप्पू सोनी, महेंद्र सोनी सहित सैकड़ों लोगो ने बधाई दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More