कोडरमा: JVM की बैठक में संगठन और समागम पर चर्चा

कोडरमा: झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक झुमरी तिलैया नगर की बैठक साहू धर्मशाला की गई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरशद खान व संचालन उत्तम कुमार शर्मा ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला सदस्यता प्रभारी सुनील यादव, जिला अध्यक्ष बेदू साव उपस्थित थे। झुमरी तिलैया नगर 18 वार्ड, 56 बूथ को 6 जोन में बांटकर एक कमेटी गठन किया गया जिस कमेटी के माध्यम से 25 सितंबर को जनादेश समागम में जाने के लिए कूपन के द्वारा धनराशि का संग्रह किया जाएगा।
झुमरी तिलैया नगर से लगभग 400 कार्यकर्ता जनादेश समागम रांची धुर्वा प्रभात तारा मैदान पहुंचेंगे। इस बैठक में संगठन पर भी चर्चा किया गया और संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड जाकर जनता से झारखंड विकास मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता मिलकर जनता को बाबूलाल मरांडी के 28 महीने के शासनकाल में जो विकास करके दिखाएं वह विकास की बात जनता के बीच रखकर संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे। बैठक में रामनाथ सिंह, रमेश हर्षघर, राजेंद्र सिंह, मुन्ना शुक्ला, विजय यादव, आजाद खान, उत्तम शर्मा, जुगल शर्मा, उमेश यादव आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More