रांची: मूक- बधिर विद्यालय में शिक्षक दिवस

रांची: अग्रवाल सभा द्वारा गुरुवार को निवारणपुर स्थित मूक-बधिर विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच आहूत ‘रंग भरो प्रतियोगिता’ में सुप्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी व वैष्णवी को, चित्र बनाओ प्रतियोगिता में, आयुष राज, सूरज कुमार व जीत चौरसिया को गणित दौड़ में, अभिजीत, पीयूष राज व आयुष कुमार का कशीदाकारी में, नाजनीन नाज, अंजनी एवं मौसम कुमारी को और क्विज में नितिन, पीयूष व अभिजीत को क्रमश: प्रथम ,द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिले।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार लाल एवं शिक्षक रवि शंकर झा, ओंकार राम, कुसुम कुमारी ,सीमा सिंह व अनामा नारायण को सम्मानित किया गया। इन्होंने इस बाबत कहा कि आम बच्चों को पढ़ाना बहुत कठिन है ,लेकिन उससे भी ज्यादा कठिन एवं धैर्य का काम मूक-बधिर बच्चों को पढ़ाना है। ऐसे में यहां के शिक्षक सही मायने में इस सम्मान के हकदार हैं। कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास समिति के संयोजक प्रभाकर अग्रवाल एवं सह-संयोजक सोहनलाल बंसल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष पवन पोद्दार, मंत्री कौशल राजगढ़िया, विनोद जैन, मंजीत जाजोदिया, रमाशंकर बगड़िया, नरेश बंका, नरेंद्र नेवटिया, नंदकिशोर पाटोदिया, प्रमोद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, सुनील पोद्दार, विनोद टिबङेवाल, सुरेश चौधरी, अलका सरावगी, रूपा अग्रवाल, अनुसूया नेवटिया, अन्नु पोद्दार, मंजू लोहिया, रीता केडिया, रेखा अग्रवाल, अनामिका पसारी, विद्या अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय, जया बिजावत, उषा विजयवर्गीय, नैना मोर व लक्ष्मी पाटोदिया सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More