देवघर: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों बदलाव यात्रा पर निकले हुए हैं, साहिबगंज से शुरू हुए बदलाव यात्रा 31 अगस्त को देवघर पहुंचेगा, लेकिन इस बदलाव यात्रा के देवघर में होने से पहले ही बदलाव यात्रा पर घमासान मच गया है। एक तरफ जहां गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन पर तंज कसते हुए कहा के यह बदलाव यात्रा नहीं है यह हेमंत सोरेन की माफी यात्रा है और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन दुमका से पहले ही चुनाव हार कर शस्त्र त्याग कर चुके हैं अब हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा के जरिए जगह- जगह घूम कर जनता से अपने किए कारनामों की माफी मांग रहे हैं। लोगों को बता रहे हैं कि इस बार बीजेपी की सरकार बनावे दरअसल यह बदलाव यात्रा नहीं बल्कि पश्चाताप यात्रा है अगर हेमंत सोरेन विपक्ष में रहकर 5 साल कुछ ढंग का काम कर पाए तो आगे आने वाले 2024 के चुनाव में कुछ स्कोप उनका बन सकता है।
बदलाव यात्रा को लेकर आरजेडी जेएमएम से ज्यादा जोर शोर से तैयारी कर रही है। अपने आवास पर पूर्व मंत्री नगर विकास सुरेश पासवान ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सम्मिलित होने का आह्वान किया, वही मीडिया से बात करते हुए सुरेश पासवान ने कहा कि यह बदलाव यात्रा झारखंड की तस्वीर बदल देगी और 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बदलाव यात्रा का जरूर प्रभाव पड़ेगा। देवघर में होने वाले बदलाव यात्रा के लिए आरजेडी पुरजोर मेहनत कर रही है और चुनाव में महागठबंधन अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सत्ता में वापसी करेगी और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में फिर से हेमंत सरकार बनेगी। कुल मिलाकर बदलाव यात्रा तो देवघर में पहुंचनेवाली, लेकिन इस बाबत पलटवार भी आरंभ हो गया है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर सीधे हमला बोला है। उनका कहना है कि झामुमो के चेहरे को जनता पहचान चुकी है और विधानसभा चुनाव में इसकी सत्यता साफ हो जाएगी।