रामगढ़: गणेश पूजन सहित महोत्सव शुरु

रामगढ़: मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट द्वारा रानी सती दादी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को गणेश पूजन मंगल पाठ के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश पूजा के यजमान विमल बुधिया सपत्निक संगीता बुधिया थे। पूजन के पश्चात कोलकाता से आए हुए कलाकारों ने अपने सुरेली आवाजो से दाही जी का मंगल पाठ बहुत ही भाव पूर्व और भक्तिमय वातावरण में किया।
सभी दादी भक्त मंगल पाठ के दौरान भाव विभोर होकर नाच गाकर दादी जी को रिझा रहे थे। इस दौरान श्रीकृष्ण एवं राधा के रूप में सिंपल बेरलिया एवं प्रिया पटवारी और महिला मंगल समिति की सदस्यों के द्वारा आकर्षक नित्य किया । जिसमें इशिका गोयल, अनुष्का जैन, एंजिल और श्रेया शामिल थी। महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ मंगल पाठ का समापन हुआ। आज इस बाबत भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले ओम प्रकाश अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सीमा जैन, सुमन गोयल के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More