रामगढ़: नगर परिषद रामगढ के वार्ड नं 25 के तेलियातु में दीपक सिंह के घर विक्रांत मिश्रा के घर तक तथा वार्ड नं 19 में मदन बेदिया के घर से दिनेश्वर सिंह के घर तक और वार्ड नं 18 फ्लावर धोबी टोला स्कूल से फेकन रजक के घर तक एवं वार्ड नं 17 चैनगड़ा में श्मशान घाट एवं पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो खास तौर पर मौजूद थे।
लोगों को संबोधित करते हुए युगेश बेदिया ने बताया कि वार्ड क्षेत्र के जन सहयोग से नगर परिषद का विकास का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब विकास की गति तेज होगी। उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा शहर में विकास प्रारंभ हो चुका है और विकास के मामले में नगर परिषद अछूता नहीं रहेगा हमलोग के कार्यकाल मे नगर परिषद रामगढ़ झारखण्ड में नंबर वन रहेगा।