टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ चालकों ने मंत्री आवास घेरा

रांची: कमर्शियल वाहनों के टैक्स बढ़ोतरी के विरुद्ध ओला चालकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और वे इसे वापस लेने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। बुधवार को इन्होंने इसी क्रम में प्रदेश के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास का घेराव किया। चालकों का कहना है कि 12 साल का टैक्स एक मुश्त देना संभव नहीं है।
चालकों का कहना है कि इससे छोटे- छोटे चालकों पर भारी बोझ पड़ेगा। टैक्स वापसी का निर्णय वापस नहीं होता है तो ओला का संचालन बंद कर दिया जाएगा। कहा कि सरकार ट्रांसपोर्टिंग की सुविधा नहीं दे रही है। प्राइवेट ऑपरेटर जॉब उपार्जन के लिए लोगों को सुविधा मुहैया करा रहे हैं। उस पर भी सरकार तलवार चला रही है। इस तानाशाही को किसी भी कीमत पर ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर नगर विकास मंत्री ने ओला चालकों को इसके निदान का आश्वासन दिया। कहा कि वे इस बाबत परिवहन सचिव से बात करेेंगे। श्री सिंह ने कहा कि वन टाइम टैक्स देना चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस बाबत सीएम से भी बात हुई है और जल्द ही अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More