चंदनकियारी: बाउरी ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख का चेक सौंपा

चंदनकियारी: मंत्री अमर कुमार बाउरी ने आपदा राहत कोष के तहत चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत दो पंचायतों में वज्रपात से मृतक के आश्रित को 4-4 लाख का चेक सौंपा। यह चेक चांदा पंचायत के मुर्राबाद गांव में 11 अगस्त को वज्रपात से मरे मिथलेश टूडू के पिता कल्याण टुडू और पारबहाल गांव में 12 अगस्त को वज्रपात से मरे फनी रजवार की पत्नी बेनी देवी को दिये गये। बाउरी ने अपने विवेकाधिकार मद से प्रखंड के विभिन्न घटनाओं से पीड़ित 37 परिवारों के बीच 18 लाख रुपये का चेक वितरित किया।
चेक मिलने के बाद पीड़ित परिवार को राहत का अहसास हुआ। पीड़ित परिवारो ने सरकार को इस दौरान धन्यवाद कहते हुए अपनी बात रखी, कि इन पैसों से परिवार व बच्चों की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। इन्होंने इसके लिए भी साधुवाद दिया, कि ये पैसे इन्हें बगैर दौड़े-धूपे दिया गया। इस बाबत अमर बाउरी ने कहा कि पूर्व विधायक लोंगो को विकास के नाम पर छलते रहे हैं, लेकिन 2014 के बाद यहां विकास की रफ्तार तेज हो चुकी है। इस बाबत कई लोग अपना श्रेय लेने में जुटे हैं। बाउरी ने अप्रत्यक्ष तौर पर पूर्व विधायक उमाकांत रजक पर जमकर निशाना साधा।
श्री बाउरी ने कहा कि इसका कोई भी असर जनता को नहीं होने जा रहा है, क्यों कि वो समझ चुकी है, कि विकास किसे कहा जाता है। पूर्व विधायकों द्वारा झूठे विकास का श्रेय लेने का कोई असर किसी के दिमाग में नहीं पड़ने वाला है। चंदनकियारी के जनता आनेवाले विस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार योजना को धरातल पर ले हैं अब इसकी रख रखाव करने की जिम्मेवारी ग्रामीणों की हैं। ग्रामीण यहां समिति का निर्माण कर कुशल संचालन कर इसकी भरपूर लाभ उठावे। इस अवसर पर बीडीओ रविंद्र गुप्ता बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष रमन माहथा, मुखिया कपूर सिंह चौधरी, सबोध मुखर्जी मंत्री प्रतिनिधि बिनोद गोराई, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More