बदलाव नहीं, झामुमो के अंत की शुरुआत: प्रतुल

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सोमवार से शुरू हुई बदलाव यात्रा को नौटंकी बताया है। कहा कि यह बदलाव नहीं, बल्कि झामुमो के अंत की शुरुआत है और अंतिम राजनीतिक यात्रा साबित होगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो को पहले अपनी सोच बदलने की जरुरत है, इसके बाद वो प्रदेश को बदलने की सोचे। वे मीडिया से बात कर रहे थे।
प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि रघुवर सरकार के विगत पौने पाँच  साल के कार्यकलाप को देखने के बाद जनता का निर्णय साफ दिख रहा है। वह विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे भाजपा के साथ खड़ी है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए 65 पार के अपने लक्ष्य को बगैर किसी परेशानी के पा लेगा। श्री शाहदेव ने कहा कि झामुमो में वंशवाद व परिवारवाद हावी है, ऐसे में देश के अनेक प्रदेशों में जनता ने परिवारवाद को पूरी तरीके नकारने का काम किया है। झारखंड भी इसका उदाहरण बना और दुमका से पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में श्री सोरेन पहले परिवारवाद-वंशवाद की अपनी सोच बदलें। कहा कि आज भी उनकी पार्टी के सभी प्रमुख पदों पर उनके परिवार के सदस्य ही काबिज हैं। हेमंत को विकास के प्रति अपने नकारात्मक सोच में भी बदलाव लाना चाहिए। शाहदेव ने कहा कि ऐसे भी कहते है चैरिटी बिगिंस एट होम और इसलिए बदलाव की शुरुआत सोरेन परिवार से ही हो।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More