ग्रामीण गरीब महिलाओं के उत्थान हेतु सरकार तत्पर: नीरा

सखी मंडल कार्यालय का उद्घाटन
कोडरमा: झारखंड की शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक डाॅ नीरा यादव ने कहा है कि राज्य सरकार गांवों में रहनेवाली महिलाओं के उत्थान को लेकर कृतसंकल्पित है व लगातार उनकी बेहतरी की दिशा में काम कर रही है। आज महिलाएं व्यक्तिगत के अलावे सांगठनिक तौर पर मजबूत हो रही हैं। डाॅ यादव शनिवार को चंद्रोडीह में जीएसएलपीएस (ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा निर्मित सखी मंडल कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोगों को बोल रही थीं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जेएसएलपीएस द्वारा निर्मित महिला ग्राम संगठन के जरिए महिलाओं का सामूहिक विकास हो रहा है। वे आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुहिम चलाकर जागरुकता फैलाने का काम भी कर रही हैं। संगठन से जुड़ कर महिलाएं आर्थिक तौर पर भी मजबूत हुई हैं। कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर वैजयंती देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, गुड़िया देवी, पूर्णिमा देवी, रानी देवी, पुष्पा देवी, रानी कुमारी सहित समूह की दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
Best porn site https://noodlemagazine.com – Watch porn.

