पलामू, हजारीबाग व दुमका में इसी सत्र से मेडिकल की पढ़ाई

रांची: झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेज पलामू, हजारीबाग व दुमका में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से 100-100 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन के साथ- साथ पढ़ाई की शुरूआत होगी। राज्य सरकार के विशेष आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने पढ़ाई शुरू करने का आदेश सोमवार को दे दिया है।
सरकार के प्रयास से चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त होगा। गौरतलब हो कि सत्र 2019-20 में वर्तमान में 280 एमबीबीएस सीटों के अतिरिक्त 300 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब प्रदेश में एमबीबीएस सीटों की कुल संख्या 580 हो गई हैं। ज्ञातव्य है कि केंद्र सरकार द्वारा एम्स देवघर में शैक्षणिक सत्र 2019- 20 से 50 एमबीबीएस सीटों पर पाठ्यक्रम की शुरूआत की गई है। पलामू, हजारीबाग व दुमका मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग से 17 फरवरी 2019 को किया था। तीनों मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु केंद्र से 340.20 करोड़ रुपए निर्गत किए गए है, वहीं राज्य सरकार ने 392.89 करोड़ की राशि आवंटित की थी। केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर इस मद में 733.09 करोड़ रुपये निर्गत किये हैं।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More