भाजयुमो के 5 हजार सदस्य रविवार को निकलेंगे 5 लाख सदस्य जोड़ने

रांची: रविवार को पूरे झारखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पांच हजार स्थायी सदस्य 5 लाख नये सदस्यों को जोड़ने के अभियान में निकलेंगे। सभी पंचायतों व वार्डों के साथ- साथ शक्ति केंद्रों तक पहुंचेंगे। इस बाबत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा युवा मोर्चा को 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी का श्री गणेश कल हो रहा है और हर पूर्णकालिक कम से कम 100 सदस्य बनायेगा।
अमित ने कहा कि इस बाबत प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा सभी 81 विधानसभाओं में विधानसभा स्तर पर उस क्षेत्र में रहने वाले सभी पंचायतों- वार्डों, शक्ति केंद्र के संयोजकों, मंडल कार्यसमितियों, जिला एवं प्रदेश कार्यसमितियों के कार्यकर्ताओं की बैठक कर रणनीति बना ली गयी है। सभी जिला से लेकर वार्ड व शक्ति केंद्रों के सदस्यता प्रभारियों की घोषणा कर उन्हें सदस्यता की रसीद दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने 6 जुलाई, 2019 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर झारखंड प्रदेश के सभी जिला एवं मंडलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी। 22 जुलाई को झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय कैंपस में फिर से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया।
उन्होंने कहा युवा मोर्चा ने अब तक 1,60,000 सदस्य बना लिये हैं। अमित ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे रविवार को अपने- अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशिकांत चौहान ने शनिवार को उक्त जानकारी दी।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More