कांवड़ियों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

देवघरः जिले से बासुकीनाथ जाने के दौरान कांवरिया से भरी मालवाहक ऑटो पलटने के कारण उसमें सवार 8 कावरियां घायल हो गये, इनमें से एक की मौत हो गईं। इससे पूर्व इसे स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रुप से घायल अवस्था में देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए इसे यहां से पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही इसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक पूर्णिया जिले का रहने वाला है और उसका नाम नरेश पंडित बताया जाता है। इस बाबत लोगो ने बताया कि मालवाहक ऑटो से वे लोग जल चढ़ाने बासुकीनाथ जा रहे थे। इसी बीच देवघर से 20 -25 किलोमीटर आगे किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से टेम्पो पलट गई।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More