उपायुक्त ने श्रावणी मेले की सुरक्षा का लिया जायजा

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला के 16वें दिन गुरुवार को अहले सुबह बाबा का जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को मेले का भ्रमण किया और सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने सभी सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई के अलावा सूचना सहायता से जुड़े कर्मचारियों को पूरी निष्ठा से कार्य करने को कहा। डीसी ने इस बाबत पत्रकारों को विगत 15 दिनों में किये गये कार्यों की जानकारी भी दी।
उन्होंने 17 जुलाई से 30 जुलाई तक के आय और कावरियों की संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि 30 जुलाई तक कुल 19 लाख 77 हजार कावरियों ने बाबा पर जलार्पण किया है। इसमें बाहरी अर्घा और आंतरिक जलार्पण भी शामिल है। मंदिर के दान पेटी और दान के रूप में मंदिर की आमदनी 2 करोड़ 37 लाख 53 हजार रुपये अभी तक हुई है। वही मंदिर दान काउंटर से 2 करोड़ 14 लाख 31 हजार रुपये की सोने और चांदी के सिक्के की बिक्री हुई है। परिवहन विभाग द्वारा लगभग 28 लाख 39 हजार रुपये की आमदनी हुई है। इसमें राज्य कर उपायुक्त द्वारा अर्थ दंड के रूप में भी पैसा प्राप्त किया गया है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More