किसानों की मौत पर राजनीति बंद करें हेमंत: प्रतुल
रांची: भाजपा ने एक बार फिर से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गुरुवार को कहा कि सोरेन किसानों के नाम पर राजनीति बंद करें। कहा कि सोरेन का वह बयान को झूठ का पुलिंदा है, जिसमें उन्होंने चान्हो प्रखंड की पतरातु पंचायत के किसान लखन महतो की मौत को आत्महत्या करार दिया है। शाहदेव ने कहा कि सोरेन ने खुद स्वीकार किया है कि 3,54,000 की लागत से बनने वाले कुएं में कुल 2,01,000 का भुगतान हो चुका था। बाकी राशि भी शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर भुगतान होने वाली थी। उसके बाद इस मौत को आत्महत्या से जोड़ना कतई उचित नहीं है।
शाहदेव ने कहा कि लखन महतो के पुत्र सूरज कुमार ने चान्हो थाने में 27 तारीख को जो प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उसमें स्पष्ट उल्लेख किया था कि उसके पिता की मौत कुएं में गिरने से हुई है और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन राजनीति करते-करते मृतक की 80 वर्षीय बूढ़ी मां के बयान का हवाला दे रहे हैं, जिसे किसी अन्य ने नहीं सुना। कम से कम राजनीति करने के लिए वृद्ध लोगों का उपयोग करना नैतिक रूप से भी उचित नहीं है।
[URIS id=9499]

