दुमका: सवा लाख शिव भक्तों ने किया बासुकीनाथ में जलाभिषेक

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में अवस्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 15 वें दिन आज 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ पूजा- अर्चना की और बोल बम के जयकारों के बीच जलाभिषेक किया बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति ने आज जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीकनाथ धाम मंदिर में बाबा नागेश द्वादश कामनालिंग महादेव पर जलार्पण कांउटर से 35314 और शीघ्र दर्शनम के तहत प्राप्त कूपन के माध्यम से 2176 सहित कुल 1,26,879 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। सूत्रों ने बताया कि श्रावणी मेला के 15 वें दिन मंदिर न्यास समिति को गोलक से 101760और जलार्पण काउंटर से 21415 सहित विभिन्न स्रोतों से कुल 1,23,175 नकद के अलावे द्रव्य के तौर पर 72 ग्राम चांदी प्राप्त हुए। प्रबंधन समिति द्वारा तैयार 10 ग्राम के 8 और 5 ग्राम के 10 चांदी के सिक्के की बिक्री हुई है।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More