पौधरोपण ही ग्लोबल वार्मिंग से निजात का विकल्प: एसडीपीओ

सरिया (गिरिडीह): देवकी अस्पताल सरिया परिसर में दहेज मुक्त झारखंड के बैनर तले बुधवार को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरिया अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो ने कहा कि आज पूरा विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की चपेट है और इसे नियंत्रण करने का एकमात्र विकल्प पौधरोपण है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधरोपण करने व वनों की सुरक्षा करने का आहवान किया।
यह भी पढ़ें: बगोदर: 38 साल बाद नहर में आये बारिश के जल से किसान गदगद
दहेज मुक्त झारखंड के संस्थापक डॉ आनंद शाही ने कहा कि आज दहेज के खातिर यहां की बहू बेटियां असामयिक मौत के नींद सुला दी जा रही हैं। ये समाज के लिए कोढ़ है। इसके विरुद्ध हमारी संस्था लोगों में जन जागरण फैलाने का काम कर रही है। इसके तहत पौधरोपण कर लोगों के बीच जागृति फैलाना भी उनका लक्ष्य है। अस्पताल के संचालक डॉ राजेश कुमार ने आधुनिक जीवन में पेड़- पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पास- पड़ोस, टोले- मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाने पर भी जोर दिया, ताकि पर्यावरण की शुद्धता बनी रहे। इस मौके पर दहेज मुक्त झारखंड के संस्थापक डॉ आनंद शास्त्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे। इस बाबत लोगों ने आम के पौधे लगाए। अस्पताल परिसर में कुल 60 फलदार पौधा लगाए गए। मौके पर आशीष गुप्ता, माही पटेल, रंजीत मंडल, मीना वर्मा, रूपा अग्रवाल, कृष्णा कुमार वर्मा, सुरेश राम, संदीप अग्रवाल, संतोष सिंह, डॉक्टर सत्यम, विद्यासागर, कंठेकाल पांडेय, सुरेश वर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More