झारखंड चित्रांश विचार मंच ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

रांची:  झारखंड चित्रांश विचार मंच के सम्मान समारोह में मेधावी बच्चे को आइएमए हॉल करमटोली में 25 सफल बच्चों को आवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समाज के सफल छात्र- छात्राओं को अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष अमरेश कुमार श्रीवास्तव ने मंच द्वारा चलाये जा रहे कार्याें की जानकारी दी। बच्चों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों पर बल दिया।  90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले मेघावी बच्चों और उनके परिजनों ने विचार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव को साझा किया। साथ ही सफलता का मंत्र भी बताया। 
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सचिव संजय अखौरी ने कहा कि जिस तरह अर्जुन का लक्ष्य मछ्ली के आँख पर था ठीक उसी बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर केंद्रित करना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने किया। सह सचिव प्रखर जयपुरियार, साकेत बिहारी शरण, प्रमोद कुमार सिन्हा, संजय शरण, दीपू सिन्हा, सत्या सिन्हा आदि  उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

 

इनको मिला सम्मान
आकृति, कर्तव्य शंकर, प्रियांशी श्री, ऋतिक राज, अनुष्का, अमोल, वेदांत शरण, रूद्रांश प्रथम, रिया, पलक नंदनी, हर्षित श्रीवास्तव, असिता श्रीवास्तव, प्रांजल सिन्हा, ऋषि सहाय, वात्सल श्रीवास्तव, कुमार तुषार, श्रीयांश सहाय, प्रांजल, संकल्प कुमार, प्रज्ञा प्रांजल, अमृत कुमार, मान्या श्रीवास्तव, प्रियांशु सहाय, सौमया सिन्हा।
खुशी के आंसू
होनहार बच्चों को सम्मानित होता देख, समारोह में उपस्थित परिजनों की आंखे भर आयी। खुशी के आंसू छलकाते हुए परिजनों ने अपने लाड़ले और लाड़ली के अच्छे- बूरे आदतों के बारे में बेकाकी से बताया। साथ ही अन्य बच्चों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क स्थापित कर पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने का सुझाव दिया। सफलता के लिए कारगर उपायों की जानकारी दी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More