सोनभद्र की घटना से मर्माहत हूं: अर्जुन मुंडा

रांची/नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री व झारखंड के खूंटी से भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा ने सोनभद्र की घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुंडा ने कहा कि ये हृदय विदारक घटना है। उन्होंने इसमें 10 आदिवासियों की मौत को लेकर कहा कि वे घटना से मर्माहत हैं। इस हादसे में 27 लोग घायल हो गए हैं। मुंडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इसमें कार्रवाई कर रही है। मुझे उम्मीद है कि इस मामले में राज्य सरकार निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषियों को सजा दिलाएगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने एक ट्वीट भी किया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More