बगोदर: देव संस्कृति विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बीते नवंबर माह में आयोजित प्रतियोगिता ज्ञान परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसे लेकर गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में जिला स्तर पर अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें बगोदर बाजार के अरुण मेमोरियल की छात्रा प्रिया कुमारी जो आयोजित ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे राज्यभर में तीसरे स्थान व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है।
[URIS id=9499]
छात्रा प्रिया की सफ़लता पर बगोदर समेत अपने माता पिता का नाम रौशन किया है। वहीं इसकी सफ़लता पर गायत्री परिवार गिरिडीह ट्रस्ट के द्वारा सात सौ रुपये नगद राशि और प्रशस्ति पत्र और मेडल, गायत्री परिवार के ज्ञान पर आधरित पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के ट्रस्टी कामेश्वर सिंह ने बताया कि बीते नवम्बर माह में झारखंड के अलावे अन्य राज्यों में गायत्री परिवार के द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंड से छात्रों ने इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं इस परीक्षा में सभी विषयों पर प्रश्न पूछे गये थे। आपको बता दें की पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर बगोदर की छात्रा प्रिया कुमारी पिता संजय विभूति का प्रदर्शन बेहतर रहा। वहीं अन्य छात्र- छात्राओं को प्रिया से प्रेरणा लेने की बात कही गई। मौके पर महिला मंडल के पूनम वर्णवाल, जय प्रकाश राम, नरेश यादव, जिला संयोजक नरेश कुमार, प्रखंड संयोजक संजय विभूति, पम्मी देवी, प्रकाश मंडल मौजूद थे।