विपक्ष से घबराई योगी सरकार: सुबोधकांत

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जाने के क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पूर्णतः संवेदनहीन व डरी हुई है। कहा कि जहां एक ओर जमीन विवाद में हुए नरसंहार में महिलाएं बच्चे व पुरुषों की गोली से दर्जनों लोगों की जान गई, वहां योगी व उनके प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी यह साबित करती है की सत्तासीन योगी सरकार को कहीं ना कहीं विपक्ष से घबरा गई है। कहा कि अपराधियों के बदले कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर योगी सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी को सोनभद्र में हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान मिर्जापुर में प्रशासन ने रोककर हिरासत में ले लिया। अदलहाट क्षेत्र के नारायनपुर में खुद को रोके जाने के विरोध में प्रियंका ने धरना शुरू कर दिया, जहां से उन्हें हिरासत में लेकर चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी की गिरफ्तारी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट में विरोध दर्ज कराया है।
[URIS id=9499]

