चंदनकियारी: प्रखंड के बरवाडीह ग्राम के दुर्गा मंदिर प्रांगण में आजसू का मिलन समारोह आहूत हुआ। इस बाबत दर्जनों लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया। नये सदस्यों का पार्टी की ओर से स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि व मंत्री ने अन्य प्रांत के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मूलवासियों की भावना को दरकिनार करके 1985 को कट ऑफ डेट माना है।
कहा कि चंदनकियारी की जनता ने कंघी छाप पर मत देकर विधायक बनाया, परंतु महज सप्ताह भर में क्षेत्र की जनता का मान-सम्मान दिल्ली की मंडी में बेचकर केवल पद व अपने विकास हेतु दल बदलने का काम किया। मामला माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। मंत्री ने आम जनता की भावना को गहरा ठेस पहुंचाया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि स्थानीय मंत्री की विफलता के कारण झारखंडियों की आवाज को कुचलने के लिए आदिवासी एवं मूलवासियों के हित पर कुठोराघात हुआ है। उन्होंने इसे जनता के साथ छलावा है।
[URIS id=9499]
रजक ने सवालिया लहजे में कहा कि मंत्री ने 15 नवंबर को ही सर्वे सेटलमेंट को रद्द करने की बात कही थी, लेकिन आज तक रद्द क्यों नहीं हुआ ? लोग आज कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने पर विवश हैं। रजक ने मंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि मंत्री में क्षमता है तो सर्वे सेटलमेंट को रद्द कर चंदनकियारी समेत राज्य की जनता को न्याय दिलाने का काम करें। झूठ बोलकर यहां की जनता को गुमराह न करें। पार्टी में शामिल होनेवालों में अशोक पांडेय, कामदेव पांडेय, जगदीश मुर्मू, भरत गोप, भवानी चौधरी, सब्बीर अंसारी, मोतीलाल रवानी, किसन रजवार, हरिपद महतो, मनोहर पांडेय, भोलानाथ पांडेय, विश्वनाथ बाउरी, प्रदीप मिश्रा रमेश हेंब्रम सहित कई लोग थे। मौके पर केंद्रीय सचिव बधन शर्मा,तपन सिंह चौधरी, दामोदर महतो, प्रकाश शर्मा, रामप्रसाद माहथा, राजीव रंजन झा, मुकेश माहथा, सोनू पांडेय, बुद्धेश्वर गोप, प्रहल्लाद पांडेय, कमल गोराई, अजय माहथा, कामदेव पांडेय, बलराम महतो, महाराज शर्मा, मंतोष मिश्रा, मनीभूषण पांडेय, विक्रांत सिंह चौधरी, अजीत रवानी, खुर्शीद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।