रांची: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहु कल झारखंड की राजधानी में संगठन के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेसियों संग खास बातचीत करेंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिलाष साहु की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इनका स्वागत किया जाएगा।
[URIS id=9499]
इस बाबत बताते हुए अभिलाष साहु ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। अपराहन ग्यारह बजे वे कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बाबत विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की भावी रणनीति तय की जाएगी। रविवार की रात साढ़े आठ बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।