चंदनकियारी: एक साल में टूटने लगी सड़क, आई दरारें

चंदनकियारी: प्रखंड के लालपुर पंचायत में बनाई गई एक सड़क महज एक साल बाद ही टूटने लगी हैं। इसमें दरारें आ चुकी है। इससे स्थानीय लोगोें में आक्रोश व्याप्त है। पीएम सड़क योजना के अंतर्गत बनी इस सड़क के इतनी जल्दी टूटने के बाद इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
गौरतलब है कि सरकार एक ओर गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए पानी की तरह पैसा बह रही हैं, लेकिन विडंबना ये है कि जिस आशा से पैसा खर्च किये जा रहे हैं, उसका सदुपयोग नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार के मामले के अंतर्गत चंदनकियारी में दिख रहा है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में लालपुर हटिया से लेकर पाथर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 18 अक्टूबर 2017 को ग्रामीण कार्य विभाग से किया गया था, लेकिन एक साल के बाद ही सड़क टूटने लगी।
[URIS id=9499]




