रांची: अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय सावन महोत्सव में दूसरे दिन जमकर खरीदारी हुई। सावन सिंधारा के उपलक्ष्य में कवयित्री गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रांची की जानी- मानी कवयित्री नीलम जी, सीमा तिवारी, मीरा सोनी, गिरिजा कोमल व माधवी मेहर ने शानदार प्रस्तुति दी।
[URIS id=9499]
उन्होंने सावन के गीत, रक्षाबंधन एवं देशभक्ति की स्वरचित कविताओं से सबका मन मोह लिया। अनुसूया नेवटिया, मंजू लोहिया एवं मंजू केडिया ने पुष्पगुच्छ भेट देकर उनका स्वागत किया। नीरा बथवाल, रूपा अग्रवाल एवं गीता डालमिया ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर अलका सरावगी, अन्नु पोद्दार, बीना बूबना, सुशीला गुप्ता, रीना सुरेखा, बबीता नारसरिया, सरिता अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, मंजू गाड़ोदिया, उर्मिला पाडिया, ललिता नारसरिया, संगीता सरावगी, सीमा टांटिया, प्रीति अग्रवाल, अलका अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, अनामिका पसारी, कमला विजयवर्गीय, जया बिजावत, रेखा अग्रवाल, उर्मिला सरावगी, निर्मला पटवारी, निर्मला नारसरिया, करुणा अग्रवाल, छाया अग्रवाल, शोभा हेतमसरिया, उषा संथालिया, शारदा डालमिया, प्रीति बंका, प्रीति पोद्दार, कलावती अग्रवाल, विनीता टांटिया, स्वर्ण जैन, कुसुम पटवारी आदि उपस्थित थीं।