सर्वागीण विकास का पर्याय बना झारखंड: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड आज सर्वागीण विकास का पर्याय बन चुका है। सीएम के साढ़े चार साल विकास के नाम रहे हैं। इस बाबत सशक्त, स्वावलंबी, स्वाभिमानी और ईमानदार झारखंड का निर्माण हुआ है। उन्होंने दावा किया कि सीएम ने साहसिक व सर्वकल्याणकारी नेतृत्व से भ्रष्टाचारियों, नक्सलियों और अवसरवादियों पर नकेल कसने का काम किया है।

[URIS id=9499]

 

श्री शुक्ल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के साथ- साथ गरीबों के कल्याण के लिए सैकड़ों योजनाएं आरंभ कर जनता की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है। कहा कि सीएम पीएम के सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मंत्र को चरितार्थ कर समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। कहा कि प्रदेश में बेहतर व्यापरिक माहौल कायम हुआ है। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष की भूमिका को नकारात्मक बताया। कहा कि रघुवर सरकार में अब तक कार्यकाल बेदाग रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा मोमेंटम झारखंड व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन बाद प्रदेश को लाभ मिलने की बात कही। देवघर बाबा वैद्यनाथ, बाबा बासुकीनाथ श्रावणी मेला में शानदार सुबिधा सुलभ कराने के लिए उन्होंने सरकार को बधाई दी। कहा कि इससे घरेलू पर्यटन के अवसर भी बढ़े हैं। मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की अनुशंसा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More