22 को राजभवन के समक्ष देगी धरना
रांची: झारखंड सरकार द्वारा वन अधिकार कानून संशोधन किये जाने के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। इस बाबत पार्टी कार्यकर्ता 22 जुलाई को राजभवन के समक्ष धरना देंगे। इस बाबत आज राजधानी के एक होटल में बैठक कर इसके स्वरुप पर चर्चा की गई। इस बाबत बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी मूल वासियों को झामुमो कभी बेघर नहीं होने देगी। इस बाबत सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
[URIS id=9499]
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने जिला के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड प्रभारियों व प्रखंड समिति के अध्यक्षों से आहवान किया कि वे महाधरना कार्यक्रम में बढ़- चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला सचिव अंतु तिर्की ने कहा की वन अधिकार कानून में संशोधन करके पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की भाजपा की इस मंशा को किसी भी हालत में सफल होने नहीं दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य मधु मंसूरी हंसमुख, शमनूर मंसूरी, वर्षा गाड़ी, सुशीला इक्का, चिंतामणि सांगा, परविंदर सिंह नामधारी, जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, निरंजन कालिंदी, सुबोधनंद तिवारी, महादेव मुंडा, रिजवा मुंडा, मुकेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सह सचिव सोनू मुंडा, मुन्ना बड़ाईक, जुल्फीकार खान, नरेश यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आफताब आलम, संध्या गुड़िया, अंजली कश्यप, प्रखंड अध्यक्ष बिलाल अंसारी, दिनेश तिग्गा, समीम बड़ेहार, सत्येंद्र साहू, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद असलम, हलधर महतो, नागेश्वर महतो, वृष मिंज, सालों देवी, नयनतारा उरांव, अनीता देवी, सुकवा महतो, विशाल पासवान, रामशरण विश्वकर्मा, जियाउल हक, हारून रशीद, गुलाम रब्बानी, और जिला प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।