रांची में विदेश भवन बनाने की मांग

-संजय मिले विदेश मंत्री से
दिल्ली/रांची: राजधानी के सांसद संजय सेठ ने सोमवार को दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात कर रांची में विदेश भवन बनाने की मांग की। सेठ ने कहा कि रांची में विदेश भवन के निर्माण से रांची सहित झारखंड के वैसे लोग जो विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें बगैर परेशानी पासपोर्ट मिले। इसके निर्माण से झारखंड में अपना पासपोर्ट भवन होगा।
[URIS id=9499]




