गिरिडीह: महिला काॅलेज मेें जल संरक्षण पर कार्यशाला

गिरिडीह: जिले के महिला काॅलेज में सोमवार को जल संरक्षण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर बलभद्र ने कहा कि पानी बर्बाद करनेवालों को पहचानना होगा। कहा कि पानी का राजनीतिकरण व व्यवसायीकरण होने से यह संकट विकराल रूप ले रहा है।
मौके पर प्रोफेसर लक्ष्मण राम ने जल बचाओ पर एक सुंदर कविता पाठ करते हुए कहा कि अभी बिहान हुआ है, कि लोग जल बचाने की सोंच रहे हैं। एस के राय ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक जल की आवश्यकता होती है, बिना जल पिये प्राण भी नहीं छूटता। इसके अलावे व्यख्याता महेश अमन, प्राचार्या पुष्पा सिन्हा, डॉ. रश्मि मसीही और डॉ. कैसर ने कहा कि सिर्फ सेमिनार करने से जल नहीं बचाया जा सकता है। इसके लिए हमें जमीनी तौर पर ठोस कदम उठना होगा। छात्राओं में आंचल, आकृति, खुशबू, स्वेता, अनूप, प्रीति, नूरी फरहाद ने अपनी बातें रखीं।

[URIS id=9499]

 

मंच संचालन प्रो. बलभद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रो आरती सिन्हा ने की। इस बाबत छात्राएं मंच संचालन प्रो. बलभद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन प्रो आरती सिन्हा ने की। इस बाबत छात्राओं ने शिरकत करते हुए जल संरक्षण को लेकर अपन बातें रखीं। सेमिनार में प्रो.सुनील प्रो. संध्या, प्रो. निवेदिता, प्रो.मधुश्री सेन सान्याल, प्रो इंदु, कंचन, प्रो अर्चना, प्रो प्रियंका, प्रो सुप्रिया, प्रो आस्था, प्रो साजिया सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More