चंदनकियारी: बाउरी संग डीसी ने लिया विकास कार्य का जायजा

चंदनकियारी(बोकारो): राज्य के कैबिनेट मंत्री अमर बाउरी ने शनिवार को चंदनकियारी के विकास कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ जिले के उपायुक्त कृपानंद झा भी थे। सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, स्टोर रूम, कार्यालय समेत पूरी व्यवस्था को देखा। इसके बाद इसकी दयनीय हालत को देखने के बाद निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अभियंता को जल्द से जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिये।
इसे अलावे वर्षा के पानी को रोकने के लिए अस्पताल परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग बनाने का आदेश दिया। उन्होंने जनता के आवागमन की सुविधा के बाबत मुख्यपथ से अस्पताल तक आरईओ विभाग को जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने का निर्देश दिया। इसके बाद इन्होंने एथलेटिक्स डे बोर्डिंग सेंटर व स्टेडियम, नवनिर्मित बाईपास पथ, पार्क, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र सहित चंदनकियारी में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने हेतु पावरग्रिड का भी जायजा लिया। मंत्री बाउरी ने कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के क्रम में पाया कि विद्यालय में 300 बच्चे को खाना बनाने हेतु एक रसोइया है। इस बाबत अपने मद से रोटी बनाने का मशीन खरीदने एंबुलेंस के लिए चालक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि विगत दिनों मंत्री ने डीसी को यहां विकास कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीसी के आग्रह पर बाउरी भी कई योजनाओं को देखने साथ पहुंचे।
यह भी पढ़ें: हर गांव- घर से बनाएं सदस्य, मिलेंगे 65 प्लस: जेपी नड्डा
मंत्री ने कहा कि चंदनकियारी विकास के मामले में नित नये आयाम जोड़ रही है। कई छोटे कारणों के चलते यहां विकास कार्य बाधित हो रहे थे। ऐसे में जनता की आशा पर पूरी तरह से खरा उतरना ही मेरा मकसद है। कहा कि पेयजल संकट से निजात पाने के लिए चंदनकियारी समेत तीन बृहद एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को अविलंब चालू करने का आदेश दिया गया है। कहा कि चंदनकियारी में महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मैं कोई कोर- कसर नहीं छोड़ूंगा। मौके पर एसी विजय गुप्ता, आरईओ विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट, सिविल सर्जन बोकारो, सहायक अभियंता बिजली विभाग, वन विभाग के रेंजर आदि मौजूद रहे।
दिव्यांग को मिली अस्थायी नौकरी: मंत्री ने चंदनकियारी के दिव्यांग राकेश प्रामाणिक को अंचल कार्यालय चंदनकियारी में संविदा पर नौकरी पर रखने का निर्देश उपायुक्त को दिया। इसके बाद उपायुक्त ने उन्हें सोमवार को अंचल कार्यालय में योगदान देने को कहा। मंत्री ने कहा कि राकेश पढ़ा लिखा हैं, लेकिन शारीरिक दृष्टिकोण से दिव्यांग होने के कारण आर्थिक रूप से पिछड़ा है।
[URIS id=9499]

