नोआमुंडी- घाटो व झरिया अस्पताल को आयुष्मान से करें इंपैनल

टाटा स्टील के सीएमडी से बोले मुख्यमंत्री
रांची: टाटा स्टील सीएमडी नरेंद्रन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से शनिवार को उनके आवास पर मुलाकात की। इस बाबत जमशेदपुर के समग्र विकास में टाटा स्टील की भूमिका को लेकर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आग्रह किया कि टाटा स्टील अपने नोआमुंडी, झरिया और घाटो स्थित अस्पतालों को आयुष्मान भारत के तहत इंपैनल करें।

[URIS id=9499]

 

सीएम ने कहा कि ऐसा होने से संबंधित इलाकों की गरीब जनता इलाज की सुविधा ले सकेगी। कहा कि टाटा स्टील सीएसआर फंड के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को प्रमुखता दें। टाटा स्टील के सीएमडी ने सीएम से कहा कि प्रदेश के विकास में टाटा स्टी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस बाबत मुख्यमंत्री के सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल सहित टाटा स्टील के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More