100 केवी के ट्रांसफार्मर का उदघाटन

चक्रधरपुर: प्रखंड के अंतर्गत सिमीदिरी गांव के महतो बस्ती में 100 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शनिवार को आजसू के विधानसभा प्रभारी राम लाल मुंडा ने फीता काटकर किया। गौरतलब है कि विगत कई महीनों से ट्रांसफार्मर जल जाने से लोग काफी परेशान थे। भीषण गर्मी के अलावे कई आम समस्या से भी इस बाबत लोग बिजली के लिए त्राहिमाम कर रहे थे। इस बाबत ग्रामणों ने ये समस्या रामलाल मंडा के समक्ष रखी तो उन्होंने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से बात कर ट्रांसफार्मर लगवाने की स्वीकृति दिलाई। मुंडा ने गांव में मूलभूत समस्याओं को लेकर एक बैठक की।
[URIS id=9499]




