एसटी-एससी युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में मिलेगी छूट: मुख्यमंत्री

रांची: मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के 8वें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में श्री दास ने कहा कि सरकार राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े युवाओं को उद्योग लगाने में सहयोग करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एसटी-एससी, युवक-युवतियों को उद्योग लगाने में छूट देने की घोषणा की है। इसमें उन्हें उद्योग लगाने के लिए आधी कीमत पर जमीन मिलेगी और बकाया राशि का भुगतान 10 किस्तों में पांच साल में किया जा सकेगा। इस फैसले पर आज झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की अष्टम निदेशक मंडल की बैठक में मुहर लगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को छोटे-छोटे उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करें। उद्योग लगाकर वे भी नौकरी देनेवाले बनेंगे। उनके जीवन में बदलाव आयेगा और झारखंड के विकास में तेजी आयेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों का जाल बिछने से गांव में भी खुशहाली आयेगी।
[URIS id=9499]


