बगोदर: मजदूरी की भुगतान के लिए मजदूर भाकपा माले के शरण में

बगोदर: गिरिडीह, हजारीबाग, विष्णुगढ़ और बोकारो जिले के तीन दर्जन प्रवासी मजदूरों ने चार महीने की बकाया मजदूरी की भुगतान को लेकर गुहार के लिए भाकपा माले कार्यालय पहुचें। इसमें बगोदर, विष्णुगढ़, गोमिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इस बाबत मजदूरों ने बताया कि फरवरी 2019 में ट्रांसमिशन लाइन कंपनी केपीटीएल में बतौर मजदूर काम करने के लिए पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन गए थे। जहां चार महीने काम करने के बाद बिना मजदूरी भुगतान किए ही कंपनी ने कार्यरत मजदूरों को वापस घर भेज दिया।

[URIS id=9499]

 

मजदूरों ने कहा कि चार महीने की मजदूरी में कंपनी द्वारा मात्र एक महीने का पेमेंट दिया है। मजदूर को 21 हज़ार रुपये प्रतिमाह की मजदूरी से काम पर ले जाया गया था। इस प्रकार तीन महीने का प्रति मजदूर 63 हज़ार रुपये बकाया मजदूरी कंपनी ने मजदूरों को नहीं दी है। जिसे लेकर 36 मजदूरों ने अपने तीन महीने के कुल बकाया मजदूरी 22 लाख 68 हज़ार रुपये की भुगतान करने की बात कही है। इसे लेकर माले प्रखण्ड सचिव पवन महतो ने मुम्बई स्थित कल्पतरु कंपनी कार्यालय के उच्च अधिकारियों से फ़ोन पर बातचीत करके अविलंब सभी 36 मजदूरों के बकाया मजदूरी की भुगतान करने की मांग की है। वहीं इसकी सूचना पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह को भी दिया गया। मजदूरों के हितार्थ हमेशा सक्रिय रहने वाले विनोद कुमार सिंह ने मजदूरों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More