माॅब लिंचिंग आरएसएस की साजिश: सुधाकर

रांची: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देशभर में हो रही मोब लिंचिंग की घटनाएं आरएसएस की साजिश है, ताकि समाज को बांटा जा सके। कहा कि पिछले दिनों झारखंड में तबरेज की हत्या प्रकरण पूर्णतौर पर झारखंड सरकार की विफलता का परिचायक है। वे बुधवार को भाकपा कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।
श्री रेड्डी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लायी गयी बजट मूलत: कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली है। इससे मजदूर- किसान, छात्र- नौजवान और महिलाओं को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कारपोरेट घराने को टैक्स का छूट बड़े पैमाने पर इस सरकार ने दी है। श्री रेड्डी ने कहा कि किसानों की जमीन की लूट बढ़ी है व मजदूरों के श्रम अधिकारों की कटौती के लिए यह सरकार विधेयक लाने वाली है। सीपीआई इसके खिलाफ है। कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से खडे किये गए सार्वजनिक उपक्रमों जैसे रेल, बीएसएनएल इत्यादि को बेचने के लिए यह सरकार तैयार है। पार्टी इसके खिलाफ अपना संघर्ष तेज करेगी।

[URIS id=9499]

 

इस मौके पर झारखंड प्रभारी सह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि पार्टी की राज्य परिषद की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुछ ही महीने बाद राज्य में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। कहा कि इस बार यहां का चुनाव संसाधनों की लूट- खसोट बनाम झारखंडी जनों के बीच होने वाला है। उन्होंने विपक्षी दलों को मजबूत गठबंधन बना कर चुनाव में उतरने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की रघुवर सरकार के खिलाफ एक वैकल्पिक सरकार देने वाली गठबंधन बनें। कहा कि इसके लिए राजनैतिक महत्वाकांक्षा व अहंकार को छोड़े। पार्टी के राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि जमीन लूट और विस्थापन झारखंड का गंभीर मुद्दा है व विस चुनाव में पार्टी विभिन्न वामदलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस बाबत रणनीति बनायी जा रही है। इस मौके पर पार्टी के सहायक सचिव महेन्द्र पाठक, केडी सिंह, पशुपति कोल, पीके पांडेय, अजय सिंह, उमेश नजीर समेत कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More