रांची/कोडरमा : प्रदेश की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा है कि समाज की समृद्धि व निरंतर विकास के लिहाज से शिक्षा सर्वाधिक बड़ी सीढ़ी है। शिक्षा से नौनिहाल बच्चों की जिंदगी को ना सिर्फ संवारा जा सकता है, बल्कि बगैर शिक्षा हर कुछ अधूरा है। श्रीमती यादव कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के दरदाही स्वास्थ्य उपकेंद्र में रविवार को बड़ही (राणा) समाज के मिलन सामारोह को संबोधित कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि जिला व मरकच्चो प्रखंड में जगह- जगह पर स्कूल व कॉलेजों की व्यवस्था कराई गयी है।
[URIS id=9499]
कहा कि हमने साढ़े चार साल का कार्यकाल यहां की जनता की सेवा में समर्पित किया है, बाकि पांच महीने भी लोगों की सेवा के लिए देने का प्रयास होगा। मौके पर विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन का शिकायत सुनने पर उन्होंने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने दरदाही में डीप बोरिंग व पानी टंकी के माध्यम से पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ही समाज के लोगों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, समाज में एकता कायम करने और समाज के उत्थान तथा विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णानगर के पूर्व मुखिया रामचंद्र राणा व संचालन राजकुमार राणा ने किया। माइस बाबत टुपलाल शर्मा, शिवेंद्र सिन्हा, नवीन सिंह व डोमन राणा सहित कई लोग मौजूद थे।