जल संकट का स्थायी समाधान पौधरोपण व जल संचयन: नीलकंठ

खूंटी: जल संचय के बढ़ते कदम, जल शक्ति अभियान के तहत खूंटी प्रखंड के डडगांमा, अनिगड़ा में 3 एकड़ टांड भूखंड मे श्रमदान कर मेड़बंदी व पौधरोपण कार्य का जिला स्तरीय शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त सूरज कुमार, डीडीसी अंजलि यादव, प्रखंड प्रमुख रुक्मिला देवी ने संयुक्त रूप से किया। श्री मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि जल संचयन व संवर्धन हेतु जलछाजन, मेड़बंदी व कई योजनाएं चल रही हैं। कहा कि खेत का पानी खेत में व घर का पानी घर में ही बचाने से जल संकट का स्थायी समाधान संभव है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि यह एक विकट परिस्थिति है ,जिसके लिए हमें सजग होना चाहिए। इससे निजात पाने के लिए जलसंरक्षण व पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है। जिले के उपायुक्त ने कहा कि जल संरक्षण व वर्षा के पानी को रोकना, पानी का पुनः उपयोग व जलसंरचनाओं की रिचार्जिग, वॉटरशेड का विकास और व्यापक पौधरोपण हमारी प्राथमिकता समझ कर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हमारे जीवन का आधार है। हर व्यक्ति को जल संरक्षण की शुरुआत अपने घरों से करने की आवश्यकता है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती जल संरक्षण की है।
[URIS id=9499]


