सृष्टि- संस्कृति को बचाने हेतु करें पौधरोपण: बाउरी

चंदनकियारी: प्रखंड के फुसरो पंचायत बोआ ड़ुंगरी में झारखंड सरकार के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने जल शक्ति अभियान के तहत पौधरोपण कर लोगों से आहवान किया कि ग्लोबल वार्मिंग के मकड़ जाल में विश्व आज विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में यदि हम सजग न हुए तो आनेवाले दिनों में दुष्परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने सभी से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जल संरक्षण कर पानी के बर्बादी को रोकने की बात कही।
यह भी पढ़ें: बर्बाद न होने दें बरसात का पानी, करें संचयन: रघुवर
बाउरी ने कहा कि यदि जल का संरक्षण नहीं होगा, तो हमें बूंद- बूंद पानी के लिए तरसना होगा। उन्होंने कहा कि लोग अपनी निजी आवश्यकता की पूर्ति हेतु अंधाधुंध वृ़क्षों की कटाई कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण में असमानताएं बढ़ रही हैं। ऐसे में ना सिर्फ लोगों को जल संरक्षण का संकल्प लेना होगा, बल्कि सृष्टि व संस्कृति की रक्षार्थ हर व्यक्ति कम से कम पांच- पांच पौधे लगाएं। कहा कि यदि हम जागरूक नहीं हुए तो अगला विश्व युद्ध पानी के लिए होने से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। सभी अपनी जिम्वेवारी लेकर बरसात के पानी को हर हाल में गांव का पानी गांव में एवं खेत का पानी खेत में ही रोकने का प्रयास करें, ताकि धरती पानी को रिचार्ज कर सके। मौके पर बीडीओ रविंद्र गुप्ता, मुखिया जोसना देवी, पंसस मंटू महतो, संदीप महतो, अजित महतो, काफी संख्या में महिला समिति की दीदी भी मौजूद थीं। मौके पर कुसुमकियारी पंचायत में जिप अध्यक्ष सुषमा देवी, बरमसिया में बीस सूत्री अध्यक्ष लोकेश्वर साहनी, बोगुला पंचायत में विधायक प्रतिनिधि विनोद गोराई, आडिता पंचायत में मुखिया प्रियनाथ चंद्र ने भी पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण पर अपनी राय रखी।
[URIS id=9499]

