दिल्ली/रांची: झारखंड राज्य के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री, किरण रिजिजू से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में चल रही योजनाओं व खेल नीतियों से अवगत कराया। बाउरी ने उनसे इस दौरान चंदनकियारी में 100 बेड के एक हॉस्टल की मांग करते हुए कहा, कि यहां तीरंदाजी, फुटबॉल और एथलेटिक्स के युवा खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे।
[URIS id=9499]
बाउरी ने केंद्रीय खेल मंत्री से इसके अलावे खेलगांव रांची में 500 बेडवाले, एकलव्य तीरंदाजी सेंटर के खेलगांव में 70 बेडवाले व मोरहाबादी स्थित (फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स) सेंटर के लिए 100 बेड वाले होस्टल निर्माण किये जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री को बाउरी ने बताया कि राज्य में खेल के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से कई महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इसके तहत नए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने, उनके रहने, भोजन आदि की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। बाउरी ने कहा कि इसी के तहत झारखंड के खिलाड़ी राज्य, देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी बातों को सुनने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बाउरी को आश्वस्त किया, कि सभी मांगों को विभाग में बातकर पूरा किया जाएगा।