बगोदर: पुलिस अधिकारी बने एकदिनी शिक्षक

बगोदर: प्रखंड मुख्यालय के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोदलों में आठवीं व नवीं के विद्यार्थियों को कानून से जुड़ी कई जानकारी दी गई। इसे लेकर एसडीपीओ विनोद कुमार महतो व थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह एक दिन के लिए इन बच्चों के शिक्षक की भूमिका में नजर आयें। उन्होंने इनके क्लास लेकर पॉस्को एक्ट सहित कानून की बारीकियों को बताया। शिक्षकों व विद्यार्थियों के बीच संबध को विश्लेषित किया। कहा कि जब भी कोई दिक्कत या परेशानी हो तो सबसे पहले अपने अभिभावक को बात की जानकारी दें। इन्होंने शादी की सही उम्र की बात बताते हुए कहा कि कभी भी गलत कदम न उठाएं। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बैड व गुड टच से भी अवगत कराया। अधिकारी द्वय ने बच्चों को भारतीय संविधान के तहत दिये गये अधिकारों और कर्तव्यों के पाठ भी पढ़ाए।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More