रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की झारखंड में महागठबंधन के नाम पर विपक्ष का नाटक दोबारा शुरू हो गया है, हालांकि अब जमीनी तौर पर ये जीरो हो चुके हैं। प्रतुल ने कहा कि विपक्ष का एक धड़ा झारखंड विकास मोर्चा तरे पिछले चुनाव में धाराशायी हो गया है। उसके सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी साढ़े चार लाख वोटो से कोडरमा सीट हारे हैं।
[URIS id=9499]
श्री शाहदेव ने कहा, कि बाबूलाल जी की चुनावों में यह लगातार पांचवीं हार थी। मुख्यमंत्री रहे किसी व्यक्ति के पास ऐसा रिकॉर्ड नहीं। प्रवक्ता ने कहा कि जब वे भाजपा में थे, तो उनकी जीत होती थी व भाजपा छोड़ने के बाद एकाद अपवाद को छोड़कर उनका व झाविमो का हश्र किसी से छिपा नहीं है। उसके बाद राजद में जो बचे खुचे नेता थे, उन्होंने अलग दल बना लिया है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था व चाईबासा छोड़कर सभी सीटों पर बुरी तरह से हारे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सर्वे सर्वा शिबू सोरेन, जिनके नाम पर झामुमो पूरे प्रदेश में वोट मांगती है, वो खुद चुनाव हार गए। ये स्पष्ट करता है कि विपक्ष का प्रदेश में अब कोई वजूद नहीं। झारखंड के इतिहास में पहली बार भाजपा ने 14 में से 4 सीटों पर चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। इसके बाद आगामी विधानसभा में पार्टी का लक्ष्य 65 प्लस है। ये टारगेट भी पूरा होगा।