पीसीपीएनडीटी कानून का कड़ाई से पालन हो: स्वास्थ्य मंत्री

रांची: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने पीसीपीएनडीटी के राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए कानून का प्रचार करने के साथ- साथ इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गुप्त रूप से किए जा रहे भ्रूण परीक्षण पर भी रोक लगनी चाहिए। बैठक का आयोजन मंगलवार को आर.सी.एच. नामकुम स्थित आई.पी.एच. सभागार में किया गया था।
राज्य स्तरीय इस बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ राज्य पीसीपीएनडीटी कोषांग के सुदृढ़ीकरण, डिकाय ऑपरेशन के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन, छमाही प्रशिक्षण नियम 2014 के तहत क्लिनिक के नवीनीकरण के लिए जिला को दिशा निर्देश भेजने, मुखबिर योजना पर चर्चा, ऑनलाइन फाॅर्म एफ जमा किए जाने जैसे विषयों के साथ- साथ अल्ट्रासाउंड क्लिनिक्स के लिए मापदंड के प्रारूप, पीसीपीएनडीटी वेबसाइट का बेहतर तरीके से संचालन ए.एम.सी. किए जाने के निर्णय और राज्य में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन में एक्टिव ट्रैकर लगान के निर्णय पर चर्चा की गयी। इससे पहले एन.एच.एम. के अभियान निदेशक सह अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी डाॅ शैलेस कुमार चौरसिया ने पिछली बैठक की कार्यवाई की चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में लिंगानुपात के औसत से कम वाले छह जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जुलाई और अगस्त महीने में किया जाना है।

[URIS id=9499]

 

डाॅ चौरसिया ने कहा कि वर्तमान में पीसीपीएनडीटी से संबंधित फाॅर्म एफ को ऑनलाइन तथा हार्ड काॅपी दोनों प्रारूपों में जमा किया जा रहा है। अभियान निदेशक ने कहा कि मुखबिर योजना के अंतगर्त राशि को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर एक लाख रूपए करने का अनुमोदन भारत सरकार से प्राप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी वेबसाइट के संबंध में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का वेबसाइट से संबंधित प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। डाॅ चौरसिया ने पीसीपीएनडीटी कानून के संबंध में राज्य से जिला स्तर तक एक कंप्रिहेन्सिव प्लान बनाने बनाए जाने की बात पर जोर दिया। बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, शतीश गिरिजा, डाॅ पारसनाथ राम, डाॅ सैयद इकबाल हुसैन, अरशद हुसैन, डाॅ सुदक्षणा लाला, सचिंद्र नाथ सिन्हा, डाॅ किरण त्रिवेदी, डाॅ मीरा चौधरी, डाॅ संजय कुमार, अकई मिंज, ज्चाला प्रसाद, रफत फरजाना और अन्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More