रांची: भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर पौधारोपण

रांची: भूपेंद्र यादव फैंस क्लब द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के जन्मदिन के मौके पर आज शहीद मैदान धुर्वा रांची में पौधारोपण कार्यक्रम आहूत किया गया। इस बाबत क्लब के मुख्य संरक्षक व झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्य्क्ष सह बरकट्ठा विधायक जानकी प्रसाद यादव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

[URIS id=9499]

 

विधायक श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम एक सराहणीय काम है। पर्यावरण रक्षा के दृष्टिकोण से ये बहुत ही सकरात्मक पहल है। क्लब के प्रेसिडेंट इंद्रजीत यादव ने कहा कि हमारे प्रणेता भूपेंद्र यादव सभी के लिए छाया प्रदान करने का काम करते हैं, इसलिए हम पौधारोपण कर रहे हैं। पिछले वर्ष क्लब द्वारा पीपल का पौधा हरमू मैदान के बगल में लगाया गया था, जो आज काफी बड़ा हो गया है। उन्होंने हर एक राज्यवासी से वृक्षारोपण करने का आग्रह किया है। इस मौके पर वार्ड नंबर 40 की पार्षद सुचिता रानी, दीपक कुमार, संतोष कुमार, विनय यादव, दिवेश सिंह, मनोज कुमार, पंकज, सुशील सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More