रांची: सीसीएल में मेगा रैली का आयोजन

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन आज राष्ट्रीय आंदोलन का स्वरुप ले चुका है। इसी अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सीसीएल स्वच्छता में पखवाड़ा 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार की सुबह सीसीएल जवाहर नगर कॉलोनी से सीसीएल गांधीनगर कॉलोनी, कांके रोड तक स्वच्छता रैली आहूत की गई। रैली की शुरुआत सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र व उनकी धर्मपत्नी सुनिता महापात्र ने हरी झंडी दिखाकर की।

[URIS id=9499]

 

इस दौरान महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना) एके सिंह, मुख्य प्रबंधक (सीएसआर) रत्नेश श्रीवास्तव,  केएल सुंदार, जितेंद्र कुमार, श्वेता हांसदा, निकिता भदानी, प्रवीण कुमार, विकास व सीसीएल कर्मियों सहित सीसीएल के लाल व लाडली, डीएवी गांधीनगर, ज्ञानोदय हाई स्कूल, गांधीनगर, डीएवी नंदराज सहित कई स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने स्वच्छता रैली में हिस्सा लिया। इन्होंने लोगों को इस दौरान जागरुक किया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More