रिम्स में बुनियादी जरुरतों को पूरा करना आवश्यक: कैलाश

रांची: राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव ने रिम्स अस्पताल में झारखंड पुलिसकर्मियों की तैनाती किये जाने के मामले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में भी सुरक्षा न सिर्फ निजी हाथों में है, बल्कि बेहतरीन सिस्टम से संचालित भी होता है। श्री यादव ने कहा कि सुरक्षा से अधिक यहां बुनियादी जरुरतों यथा 24 घंटे बिजली व पानी, तकनीकी मशीनों, ब्लड बैंक, पैथोलाॅजी सहित दवाईयों की समुचित व्यवस्था दुरुस्त किये जाने की आवश्यक्ता है।

[URIS id=9499]

 

श्री यादव ने कहा कि रिम्स में इलाज कराने ज्यादातर राज्य भर से गरीब व असहाय तबके मरीज आते हैं, क्योंकि इनके परिजनों की साथ रहने की आवश्यकता होती है, इमरजेंसी की स्थिति में इतनी कड़ी पहरेदारी की व्यवस्था करने का निर्णय कहीं प्रबंधन को उल्टा ना पड़ जाय। ऐसे में सरकार को इस पर पुनर्विचार करने की आवश्यक्ता है। यादव ने कहा कि वर्ष 2000 में प्रदेश के बंटवारे के बाद 17 वर्षो तक स्वास्थ मंत्रालय का जिम्मा भाजपा के कई मंत्रियों के पास रहा है, लेकिन एक बार भी अच्छा प्रशासकीय व्यवस्था सरकार नहीं कर सकी, जबकि रिम्स पर भी कोई ठोस रणनीति अब तक तैयार नहीं हो सकी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More